हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से चार नवंबर को सुबह 10:00 बजे भोरंज के मिनी सचिवालय में जागरूकता एवं सामान वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार पात्र कामगारों को सामान वितरित करेंगे।
समारोह में बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर भी उपस्थित रहेंगे। श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में लाभान्वित कामगारों की सूची जारी कर दी गई है। लाभार्थी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य कामगार कल्याण बोर्ड की पंजीकरण कॉपी और आधार कार्ड की प्रतिलिपि सहित सुबह 10:00 बजे से पहले आयोजन स्थल पर पहुंचकर औपचारिकताएं पूर्ण करवा लें, ताकि उन्हें इंडक्शन हीटर प्राप्त करने में किसी तरह की दिक्कत न आ सके।
जिन कामगारों के नाम सूची में हैं, वे एक नवंबर से पहले हमीरपुर के बस स्टैंड के निकट स्थित कामगार कल्याण बोर्ड के जिला कार्यालय में आकर टोकन नंबर प्राप्त कर लें। संवाद