फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): राज्य बिजली बोर्ड इंजीनियर संघ बोला, मुफ्त बिजली देने के बजाय सोलर रूफटॉफ पर बढ़ाएं अनुदान

Fri, 17 Feb 2023 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य बिजली बोर्ड इंजीनियर संघ ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को मुफ्ती बिजली देने का विरोध किया है। संघ अध्यक्ष डॉ. मदन गोपाल शर्मा ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने से सरकार पर भारी बोझ पड़ रहा है। प्रदेश के खजाने के साथ-साथ एचपीएसईबीएल की स्थिति भी दयनीय हो गई है। ऐसे में सिर्फ बीपीएल उपभोक्ताओं को ही मुफ्त बिजली देने का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ एचपीएसईबीएल अधिक दरों पर बिजली खरीद रहा है और दूसरी तरफ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली की अनुमति दी जा रही है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि जब भी लोगों को कोई चीज मुफ्त में दी जाती है तो वे उस चीज का दुरुपयोग करने लगते हैं। ऐसे में सभी को मुफ्त बिजली प्रदान करने से राज्य के भार में वृद्धि होगी, क्योंकि उपभोक्ता ऊर्जा की बचत से ऊर्जा उत्पन्न होती है, की नीति को भूल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफ टॉप पर अनुदान प्रदान कर रहा है। मगर यह अनुदान बहुत कम है। प्रदेश सरकार मुफ्त बिजली प्रदान करने के बजाय सोलर रूफ टॉप पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अनुदान को बढ़ाए। इससे उपभोक्ताओं को हमेशा के लिए मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि मुफ्त बिजली को बंद किया जाए व सोलर रूफटॉप पर अनुदान राशि को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें