फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भवन का उद्घाटन कर दिया पर शिफ्ट नहीं किया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज के नए भवन का मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

ढाई माह पूर्व हुआ है उद्घाटन, पुराने भवन में ही हो रहा इलाज
12 करोड़ की लागत से किया गया नए भवन का निर्माण, 40 बिस्तरों की है सुविधा

विजय ठाकुर
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में नए भवन का उद्घाटन होने के बावजूद अभी तक इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस भवन का उद्घाटन 20 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया था लेकिन ढाई माह बीत जाने के बाद भी आज तक इसमें अस्पताल को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। 12 करोड़ की लागत से इस चार मंजिला नए भवन का निर्माण किया गया है। इसमें 40 बिस्तरों की सुविधा, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर व अन्य सुविधाएं इस भवन में मिलेंगी। लेकिन, अभी तक मरीज इस सुविधा से महरूम हैं। वर्तमान भवन में जगह कम होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों ललित, आकाश, शुभम, नारायण, कुलवंत, जगदीश, लीला देवी आदि ने कहा कि नए भवन का लाभ अभी तक नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान भवन में जगह कम है ऐसे में खासी परेशानी होती है। इस बारे में बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने कहा कि भवन में अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं आई है और नए भवन में कुछ सामान भी आना है। जल्द दी नए भवन की सुविधा लोगों को मिलेगी। वर्तमान में वहां पर लिफ्ट और ऑक्सीजन प्लांट का कार्य किया जा रहा रहा है। दूसरे ब्लॉक का निर्माण कार्य भी जारी है। वहां पर 30 बिस्तरों की सुविधा होगी। नए भवन में 40 बिस्तरों और पुराने भवन में 30 बिस्तरों की सुविधा होगी। इस बारे में जल शक्ति विभाग भोरंज के सहायक अभियंता आशीष देव ने कहा कि अस्पताल के लिए आपूर्ति की अलग लाइन है और पेयजल कनेक्शन दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें