सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत वार्ड नंबर आठ के एक 41 वर्षीय व्यक्ति की जहर खाने से मृत्यु हो गई। राजेश कुमार, पुत्र राम सिंह ने शनिवार देर रात्रि जहर खा लिया। जिसे इलाज के लिए सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए हमीरपुर रेफर किया गया जहां रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। राजेश कुमार अपने पिछले पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।