फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के समय में केवल औपचारिक शिक्षा पर्याप्त नहीं : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बाल कृष्ण शर्मा ने छात्रों को कॅरिअर काउंसलिंग और बेहतर शिक्षा के अवसरों को पाने के उपायों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल औपचारिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। कॅरियर की सही दिशा में मार्गदर्शन और उचित अवसरों की पहचान बेहद महत्वपूर्ण है। छात्र अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और हर क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को तलाशने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनीश के साथ कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार और रीता बाली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें