हमीरपुर। हिम अकादमी में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, को-ऑर्डिनेटर शशिबाला और मनीषा मारवाह ने अंडर-14 जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इनका चयन रामपुर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिताएं हाल ही में राजकीय उच्च विद्यालय शासन में आयोजित हुई हैं। इसमें भाषण, संगीत, राग, वोकल स्वर, वाद्य संगीत छात्र और छात्रा वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें हिम अकादमी के लगभग 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अकादमी के प्रतिभागियों ने छात्र वर्ग समूहगान में प्रथम स्थान, वोकल क्लासिकल छात्र वर्ग समूहगान में प्रथम स्थान, वोकल क्लासिकल छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान, छात्रा समूहगान में द्वितीय स्थान और भाषण में कक्षा आठवीं की अन्याश्री ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके साथ ही कक्षा आठवीं के सभ्य महाजन तथा अन्याश्री ने राग में प्रथम स्थान हासिल किया।