सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक धीरड़ पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
टीबी:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित होगा।
जनसंवाद:
बिजली उपमंडल कार्यालय परिसर भोटा में पूर्वाह्न 11:00 बजे जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में लोगों को बिजली बोर्ड योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
प्रतियोगिता:
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू सुबह 10 बजे डिडवीं स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा मानइर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
बैठक:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में पूर्वाह्न 11:00 बजे रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित होगी।
काम की बात:
सड़क बंद:
जीर्णोद्धार कार्य के चलते झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भरयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क पर यातायात बंद रहेगा।इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कांगू-रंगस सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।