जनसमस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक अपने निवास स्थान पर जनसमस्याएं सुनेंगे।
भंडारा:
रावड़ा गुग्गा मंदिर ग्वालपत्थर में राधा अष्टमी के उपलक्ष्य पर हवन व दोपहर एक से शाम चार बजे तक साप्ताहिक भंडारा आयोजित होगा।
सम्मान समारोह:
पटलांदर पंचायत के ज्याणा गांव में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में पूर्वाह्न 11 बजे पूर्व विधायक राजेंद्र राणा प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे।
वार्षिक अधिवेशन:
दि कृषि सेवा सहकारी सभा समिति खरवाड़ का वार्षिक अधिवेशन पूर्वाह्न 11 बजे सभा कार्यालय में आयोजित होगा।
धार्मिक आयोजन:
ननावां गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास चंद्रशेखर भारद्वाज धुंधकारी और गोकर्ण का प्रसंग सुनाएंगे।