सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बगवाड़ा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक से बलोह गांव में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर:
ऊहल पंचायत कार्यालय में एग्रीस्टेक योजना के तहत सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनसमस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।
रुद्र पूजन
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष्य पर पीडब्लयूडी कॉलोनी में स्थित कला कुटीर में शाम चार बजे रुद्र पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।
धार्मिक आयोजन:
बटारली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विराम पर दोपहर 12:30 बजे हवन पूर्ण आहुति डाली जाएगी। इस मौके पर भंडारे का आयोजन होगा।