सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम भोरंज की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बजरोह पंचायत के गडोला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जन समस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा मं जनसमस्याएं सुनेंगे।
भंडारा:
नागेश्वर मंदिर ढो में नागपंचमी के पर्व पर दोपहर 1:00 से शाम चार बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
झनियारी माता मंदिर में आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा में कथाव्यास सुनील शाश्वत पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक गणेश जन्म का प्रसंग सुनाएंगे।