सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।
बैठक
सर्व मंगल सभा धनेटा की मासिक पूर्वाह्न 11 बजे त्रिमूर्ति शिव मंदिर परिसर में होगी। बैठक में संस्था की गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
आम सभा:
राजकीय महाविद्यालय भोरंज के अभिभावक-अध्यापक संघ की आम सभा दोपहर 1:00 बजे परीक्षा कक्ष में आयोजित होगी।
बैठक:
बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम भोरंज इकाई की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे टाउन भराड़ी में होगी। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा होगी।
धार्मिक कार्यक्रम:
गारली में आयोजित श्री शिवपुराण कथा में कथा व्यास पुनीत गिरी महाराज पूर्वाह्न 11:30 से 3:30 बजे तक भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग का प्रसंग सुनाएंगे।