ग्राम सभा:
ग्राम पंचायत चकमोह में पंचायत कार्यालय में सुबह 10 बजे ग्राम सभा का आयेाजन किया जाएगा।सभा में पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा होगी।
जनसमस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 11 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लुद्दर महादेव में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
डुग्घा में आयोजित शिव महापुराण में कथा व्यास रविंद्र वशिष्ठ पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर तीन बजे तक सती जन्म का प्रसंग सुनाएंगे।