आज के कार्यक्रम
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पनोह पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जन समस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जन समस्याएं सुनेंगे।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक थुलग में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रक्तदान शिविर:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार कमेटी की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन :
भलवाणी गांव में आयोजित रामकथा के तीसरे दिन कथा व्यास अनिल शर्मा पूर्वाह्न 11 :30 बजे से शाम 3:30 बजे तक पुष्प वाटिका व धनुष भंग का प्रसंग सुनाएंगे।