फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Thu, 11 Jun 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत जांच:
विज्ञापन

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कक्कड़ पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रटेड़ा में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेला:
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह 10 बजे कुल 445 पदों पर भर्ती के लिए निजी कंपनी लघु रोजगार मेला आयोजित करेगी।

निरीक्षण:
सांसद अनुराग ठाकुर पूर्वाह्न 11:30 बजे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में भवनों एवं अन्य प्रगतिशील विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

धार्मिक आयोजन:
खुंगण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास रविंद्र कुमार शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से शाम 3:30 बजे तक का भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाएंगे।
विज्ञापन


काम की बात:
सड़क बंद:
सड़क मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क पर यातायात बंद रहेगा। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बुंबलू-कलौहण-ब्याड़ सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन


संशोधन : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें