सेहत जांच - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम बड़सर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जंदराना पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगी।
टीबी जांच - टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रोपड़ी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाया जाएगा।
चुनाव - श्रीसेन कामगार कल्याण सभा हमीरपुर की कार्यकारिणी का चुनाव सुबह 10 बजे एनजीओ भवन हमीरपुर में होगा।
पूर्वाभ्यास - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में मतदान के लिए चुनाव सामग्री तैयार करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा।
कथा - हनोह गांव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास मुकेश शर्मा दोपहर 12:30 से शाम 4 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करेंगे।