आज के कार्यक्रम
जन समस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जन समस्याएं सुनेंगे।
दंगल:
भरनोट दंगल कमेटी की ओर से दोपहर एक बजे दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में बंधी हुई कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहेगी।
भंडारा:
अक्षय तृतीया पर्व के उपलक्ष्य पर मुरली मनोहर मंदिर में पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक भंडारा आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
बलोह गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा तीसरे दिन कथा व्यास सदाशिव नित्यानंद ध्रुव चरित्र वर्णन का प्रसंग सुनाएंगे।