सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक महारल पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
रक्तदान:
बाबा बालक नाथ शैक्षणिक संस्था की ओर से पूर्वाह्न 11से शाम पांच बजे तक बड़सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित होगा।
धार्मिक आयोजन:
गुग्गामढ़ी मंदिर पस्तल में आयोजित राम कथा में कथा व्यास संतोष शर्मा भगवान राम की महिमा का गुणगान करेंगे।