फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Sat, 31 Jan 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत जांच:
विज्ञापन

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पुरली में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।



केवाईसी:
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से मनसाई पंचायत में 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।


बेटी सम्मान समारोह:
सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी की ओर से सुबह 10 बजे टौणी देवी माता मंदिर परिसर में 65 बेटियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
दंगल:
अमनेड़ गांव में पूर्वाह्न 11 बजे दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में छोटी व बड़ी माली आकर्षण का केंद्र रहेंगी।



उत्सव:
गांव जाहू खुर्द में गुरु रविदास महाराज का प्रकाशो उत्सव दोपहर तीन बजे मनाया जाएगा। इस दौरान गांव डोहग,मुंडखर, मनोह, कड़होता,रविदास बस्ती के लोग समारोह में भाग लेंगे।



धार्मिक आयोजन:
रिहड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास अनिल शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक भक्ति ज्ञान वैराग्य का प्रसंग सुनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें