सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक उसनाड कलां पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
चुनाव:
दी रंगस कृषि सहकारी सभा सीमित की प्रबंधन कमेटी के चुनाव पूर्वाह्न 11 बजे सभा कार्यालय में होंगे।
जयंती:
भाजपा मंडल हमीरपुर की ओर से अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
हिंदू समागम:
सिंदूरी माता मंदिर अणु हमीरपुर में सुबह 10:30 बजे हिंदू समागम और दोपहर 1:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
डबरेहड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर राजा परीक्षित के जीवन का प्रसंग सुनाएंगे।