जन समस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक अपने निवास स्थान पर जनसमस्याएं सुनेंगे।
सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक खैरी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रदर्शन:
मजदूर विरोधी चार श्रम कानूनों के खिलाफ सीटू के पदाधिकारी पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक भदरूं में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
शिव मंदिर लाहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अनिल शर्मा (रिंकू) भक्ति ज्ञान वैराग्य और प्रह्लाद का प्रसंग सुनाएंगे।