साक्षात्कार:
सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए पूर्वाह्न 11:00 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक पटलांदर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साक्षात्कार:
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में सुबह 10:00 बजे बद्दी की निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुल्हेड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
बेला के वार्ड नंबर दो में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास भक्तिप्रसाद गिरी भक्ति ज्ञान वैराग्य का वृतांत सुनाएंगे।