विधायक आपके द्वार
भोरंज विधायक सुरेश कुमार पूर्वाह्न 11:00 बजे हनोह में आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनेंगे।
ट्रायल: अंडर-20 ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल सुबह 10:00 बजे सोहरी में होंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना होगा।
बैठक: अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक सुधार संगठन की बैठक 10:30 धनेटा में होगी। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
सफाई अभियान: धनेटा स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर के चौथे दिन एनएसएस स्वयंसेवी पूर्वाह्न 11:00 बजे स्कूल परिसर के साथ मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलायेंगे।
धार्मिक आयोजन: टिक्करी पंजोत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास अनिल शर्मा सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक भक्ति ज्ञान वैराग्य का प्रसंग सुनाएंगे।