स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक डिडवीं में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समापन:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में अंडर-14 जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। समापन पर माइनर खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे।
कौशल प्रतियोगिता:
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से शुरू की जाएगी। प्रतियोगिता में 38 प्रतिभागी भाग लेंगे।
सफाई अभियान:
मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में एनएसएस शिविर पांचवें दिन स्वयंसेवी स्कूल परिसर के साथ लगते गांव में सफाई अभियान चलाएंगे।