बैठक- नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर एक में मतदाता सूचियों के निरीक्षण एवं सत्यापन को लेकर पूर्वाह्न 10:30 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच- सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक कालेअंब पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच- टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बीड़ बगेहड़ा में एक्सरे किए जाएंगे।
जांच शिविर- बारीं पंचायत के अंतर्गत झनिक्कर गांव में पूर्वाह्न 11:00 बजे स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
काम की बात:
ओपीडी- डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की गायनी ओपीडी में डॉ. अनुराग पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 4:00 बजे तक सेवाएं देंगे।
सड़क बंद
मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते बराड़ा-पटनौण-बाकर खड्ड सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक समीरपुर-मतलाणा सड़क या ऊहल-परनाली सड़क से बाकर खड्ड तक आवाजाही कर सकते हैं।