साक्षात्कार
पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों पर भर्ती के लिए मंडी के पूर्व सैनिक दस्तावेजों की जांच करवाएंगे।
स्वास्थ्य जांच
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक पौंहज पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
काउंसलिंग
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में पूर्वाह्न 10:30 से शाम 5:00 बजे तक एमसीए की स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी।
धार्मिक आयोजन:
शिव मंदिर हमीरपुर में गणेश उत्सव के तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे पूजन और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।