स्वास्थ्य जांच
शिविर - सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम नादौन की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक फस्टे पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
टीबी जांच - आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंलझड़ी में टीबी रोग की जांच के लिए सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक एक्सरे शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मेडिकल कैंप - पंचायत टिक्कर डिडवीं की डिस्पेंसरी में सुबह 10:00 बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच करेगी।
शिक्षा
काउंसलिंग - तकनीकी विवि हमीरपुर में जेईई मेन के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में सामान्य श्रेणी, ऑल इंडिया कोटा व बेटी है अनमोल श्रेणी के अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे से काउंसलिंग में भाग लेंगे।
पेंशनर
बैठक - हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक सुबह 10:00 बजे बस अड्डा हमीरपुर में होगी।
धार्मिक
महामृत्युंजय अनुष्ठान - लक्ष्मी नारायण मंदिर कांगू में महामृत्युंजय अनुष्ठान का समापन सुबह 11:00 बजे कथाब्यास पं. राकेश कुमार की अगुवाई में पूर्णाहुति के साथ होगा।