सेहत जांच:
सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ननावां गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक:
डिडवीं गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य प्रमोद पुज्ज पूर्वाहृन 11 बजे से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाएंगे।
शिविर समापन:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में पूर्वाह्न 11 बजे से एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन होगा।
बैठक:
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्वाह्न 11 बजे से उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जन सुनवाई:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।