सेहत जांच:
सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक झोखर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक:
शिव मंदिर बणी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में कथा व्यास रविंद्र वशिष्ठ पूर्वाहृन 11 से श्री भुवनेश्वरी देवी के प्राकट्य का प्रसंग सुनाएंगे।
जन सुनवाई:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।
बैठक:
ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद पर हमीरपुर में पूर्वाह्न 11 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।