हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत अमरोह में एक प्रवासी महिला का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रवासी महिला अमरोह में किराये के कमरे में रहती थीं। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद