सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक सुजानपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जाएगा।
विशेष रुद्र पूजा:
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सायं 5:00 बजे एनआईटी हमीरपुर परिसर में विशेष रुद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक अभय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
फुटबाल प्रतियोगिता:
अणु महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
काम की बात
मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों पर नालियों के निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात बंद किया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क या मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।