सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कक्कड़ पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रेजिमेंट डे
15 डोगरा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे सुजानपुर में रेजिमेंट डे पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
साक्षत्कार:
आईटीआई रैल में निजी कंपनी की ओर से सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक अभ्यर्थियों के साक्षत्कार लिए जाएंगे।
धार्मिक आयोजन :
नगरोटा गाजियां में आयोजित भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास मुकेश शर्मा सुबह 10 :30 बजे से दोपहर 12:30 बजे कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाएंगे और बाद में पूर्ण आहुति डाली जाएगी।