बैठक: एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की बैठक सुबह 11:00 बजे से बस अड्डा परिसर हमीरपुर में होगी।
स्वास्थ्य जांच : सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक उखली पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच : स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी रोग की जांच के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बणी रोपा में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक एक्सरे शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन : बलोह पंचायत में सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास डॉ तिलक राज शास्त्री भागवत महापुरण का वर्णन करेंगे।
काम की बात:
ओपीडी:
सिविल अस्पताल भोरंज की जनरल ओपीडी में डॉ प्रतीक सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक सेवाएं देंगे।
सड़क बंद:
मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते अणु-बड़ू सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया: बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालक दोसड़का से होकर आवाजाही कर सकते हैं।