फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर होली मेले में बारिश ने धोए कारोबारियों के अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को बारिश के कारण ग्रहण लग गया है। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के कारण व्यापारियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। मूसलाधार बारिश और कम बिक्री होने के कारण दुकानदारों को खाली हाथ बैठना पड़ रहा है। वहीं, चौगान में बारिश के कारण दलदल की स्थिति बनी हुई है। चौगान में कई जगह तालाब जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दिनभर बारिश लगी रही और दुकानदारों ने दिनभर अपनी दुकानों के स्टॉल बंद रखे। दो सप्ताह पूर्व भी बारिश के कारण व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था जिसके चलते प्रशासन की ओर से मेले की अवधि 2 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी। जबकि पूर्व में इस मेले की अनुमति 25 मार्च तक थी। लेकिन पुन: मौसम खराब होने से कारोबारियों के हाथ निराशा लगी है।
मेले में स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों रमेश कुमार, राणजीत सिंह, भानू प्रताप सिंह और नवीन कुमार आदि ने कहा कि पूर्व में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं लगी हुई थीं लेकिन अब खराब मौसम के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान उन्होंने अधिकतम बोली लगाकर प्लाट खरीदे थे लेकिन बारिश के कारण किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बार होली मेले में बीते वर्ष की अपेक्षा कम बिक्री हुई है। जिससे उन्हें काफी मंदी की मार पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें