फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झमरेड़ा गांव में 20 मिनट में चोरों ने उड़ा लिए 30 लाख रुपये के गहने

Mon, 12 Jan 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चमनेड़ के गांव झमरेड़ा में चोरों द्वारा बिखेरा सामान। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चमनेड़ के गांव झमरेड़ा में चोरों ने मात्र 20 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 30 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।
चोरी की घटना का पता तब चला, जब 20 मिनट बाद घर के लोगों ने सामान को बिखरा हुआ देखा। जानकारी के अनुसार पंचायत चमनेड़ के गांव झमरेड़ा में प्रकाश चंद के घर से चोर सुबह करीब पांच बजे लाखों के गहने ले उड़े।
विज्ञापन

इनमें तीन सोने की नथ, दो सोने की माला, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल तथा सोने के अन्य गहने शामिल थे। इनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। घर के मालिक ने बताया कि वह सुबह दियोटसिद्ध के लिए गाड़ी में जाने वाले थे। इसी दौरान उनको जरूरी काम याद आया।
जब परिवार की महिला वापस घर आई तो उसने मकान की पिछली तरफ का दरवाजा खुला देखा, तो उसे शक हुआ जब अंदर जाकर देखा तो चोर अपना काम कर भाग चुके थे। यह घटना मात्र 20 से 25 मिनट के अंदर घटित हो गई।
उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी, जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही उपप्रधान जीवन शर्मा तथा वार्ड सदस्य ने मौका देखकर पुलिस को सूचना दी। डीएसपी हमीरपुर हरीश गुलेरिया अपनी टीम और डाॅग स्कायड के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों को पहले ही इसके बारे में जानकारी थी और उन्होंने मात्र आधे घंटे के भीतर घटना को अंजाम दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें