फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में सरकार वरिष्ठ पेंशनरों के हित में देगी सुविधाएं : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ के शिष्टमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ के एक शिष्टमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा की अगुवाई में रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके हमीरपुर दौरे के दौरान मुलाकात की। शिष्टमंडल ने पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने, विभिन्न विभागों में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान करने, 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों का पेंशन संशोधन का 100 प्रतिशत बकाया जारी करने तथा दीपावली पर्व के मद्देनजर पेंशन की अदायगी 28 अक्तूबर को करने से संबंधित आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से वरिष्ठ पेंशनरों की शेष लंबित मांगों को भी पूरा करने के बारे में शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनरों के लंबित आर्थिक मुद्दे सरकार के ध्यान में हैं। बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने के बारे में मामला सरकार के पास विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि भविष्य में वरिष्ठ पेंशनरों के हित में सरकार कुछ सुविधाएं प्रदान करने पर भी विचार कर रही है। शिष्टमंडल में प्रदेशाध्यक्ष के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा, हमीरपुर जिला प्रधान केसी गौतम, नादौन खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, हमीरपुर खंड प्रधान देव राज पटियाल, प्रदेश उपप्रधान दीप चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें