फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शनिवार को पोस्टर मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिव्यांगजनों के अधिकारों, उनके लिए अवसरों की समानता और समाज में योगदान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिकारों और उनके लिए कठिनाइयों से लड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. वंदना सूद ने दिव्यांगजनों को भारत के निर्माण में आगे आकर सहयोग के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेश ठाकुर, डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. सुनीता सकलानी, प्रो. राजीव शामिल रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, मनिका द्वितीय और युक्ति तृतीय और मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, मनिका द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें