बधानी गांव में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बधानी गांव में रविवार को सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य हिटलर ठाकुर और साथ में हमीरपुर वॉलीबाल संघ के प्रधान रवि पटियाल उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि स्थानीय पंचायत के प्रधान विनोद डोगरा और बधानी पंचायत के पूर्व सदस्य उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं। युवक मंडल बधानी के प्रधान राजन शर्मा ने कहा कि पहला मैच बराड़ा और अमरोह के बीच खेला गया। इसमें अमरोह विजयी रहा। इसके बाद बगबाड़ा और घराण के बीच मैच खेला गया। इसमें घराण विजयी रहा। प्रधान विनोद डोगरा ने मुख्यातिथि हिटलर ठाकुर को सम्मानित किया।