फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में 52 में से महज छह पंचायतों ने खर्च की विकासात्मक कार्यों के लिए जारी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तहत कुल 52 पंचायतों में महज आधा दर्जन पंचायतों ने ही विकासात्मक कार्यों के लिए जारी की राशि खर्च की है। अन्य पंचायतों ने अभी तक पंचायतों में विकासात्मक कार्यों के लिए जारी राशि खर्च नहीं की है। विकासखंड बिझड़ी के अंतर्गत पंचायतों के विकासात्मक कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से 4.50 करोड़ की राशि मंजूर हुई थी। विकास खंड अधिकारी ने सभी पंचायत प्रधानों को विकासात्मक कार्य को गति प्रदान करने के लिए निर्देश दिए। सचिवों की हड़ताल के कारण भी विकासात्मक कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन



विकास खंड बिझड़ी के अधिकारी रमेश चंद ने पंचायत प्रधानों के साथ बैठक भी की थी तथा सभी को निर्देश दिए कि ब्लॉक कार्यालय की तरफ से पंचायतों के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। 15वें वित्त आयोग की 4:30 करोड़ की राशि को पंचायतें विकासात्मक कार्यों पर खर्च करें। उन्होंने पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए कि गर्मियों में पानी की कमी न हो, इसलिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक अमृत सरोवर का निर्माण बहुत ही जरूरी है।

लेकिन, 52 पंचायतों में से महज कुछ पंचायतों में अमृत सरोवर बनाने का कार्य पुरा हुआ। इनमें दलचेड़ा, उसनाड कला, ग्यारह ग्रा पंचायतें शामिल हैं। लोगों अश्वनी, पंकज, अमन, रोहित, रवि, आदि ने कहा कि पंचायतों में विकासात्मक कार्य करवाए जाएं। इस बारे में विकास खंड अधिकारी रमेश चंद ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि तेजी से पंचायतों के विकासात्मक कार्यों को निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें