फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑलमाइटी में विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा और गिद्दा से दर्शक किए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
हमीरपुर: ऑलमाइटी स्कूल के सालाना समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थी।(स्र
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल का छठा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि पुलिस उपाधीक्षक, हमीरपुर के डीएसपी रोहिन डोगरा, गेस्ट ऑफ ऑनर सोनिया मिन्हास, स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह, प्रिंसिपल डायरेक्टर सीए पूजा मिन्हास, प्रधानाचार्य निवेदिता शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन


समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटी, भंगड़ा-गिद्दा, स्केटिंग, नाटिका समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया और कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव का उद्देश्य मनोरंजन ही नहीं बल्कि छात्र-छात्राओं की रुचियों और प्रगति का लेखा-जोखा जानना होता है।

इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों को नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों अहम योगदान होता है। प्रधानाचार्य ने वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपनी तरफ से बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों के विकास के लिए हर वर्ष स्कूल में ऐसी गतिविधियां करवाई जाती हैं। इसके लिए स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें