फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 17 दिन में साढ़े पांच लाख श्रद्धालु बालयोगी के दरबार में हुए नतमस्तक

Tue, 01 Apr 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 17 दिन में साढ़े पांच लाख श्रद्धालु बालयोगी के दरबार में नतमस्तक हुए। सोमवार को मंदिर मे हुई चढ़ावे की गणना में चढ़ावे के रूप में 15,27,799 रुपये जबकि दान के रूप में 5,65,800 रुपये कुल 20,93,599 रुपये का चढ़ावा चढ़ा।
विज्ञापन


वहीं बहुमूल्य धातुओं में सोना 104 ग्राम 63 मिलीग्राम, चांदी 2075 ग्राम 69 मिलीग्राम, विदेशी मुद्राओं इंग्लैंड के 5340 पाउंड, यूएसए के 2969 डॉलर, 2025 यूरो, कनाडा के 12,106 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 950 डॉलर, यूएई दिरहम 3610, कतर रियाल 51, सऊदी रियाल 25, न्यूजीलैंड के 550 डॉलर, कुवैत के दो दिनार, सिंगापुर के 112 डॉलर, बहरीन दिनार आठ प्राप्त हुए। इसी क्रम में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा के दर 651 बकरे भी भेंट किए। इन बकरों की न्यास द्वारा खुली बोली लगाकर 19,81,200 बाबा के खजाने में जमा किए गए।



मंदिर में 17 दिन में साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए काउंटर पर भी 12,000 के कंट्रीब्यूशन स्लिप श्रद्धालुओं द्वारा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र गौतम, एसडीएम, न्यास अध्यक्ष बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें