फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी अध्यापक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के एक स्कूल में लैब में बुलाकर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी अध्यापक पुलिस से बचते हुए फरार हो गया है। पुलिस ने स्कूल और घर पर दबिश दी, लेकिन मंगलवार देर रात तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। माना जा रहा है कि आरोपी अध्यापक कोर्ट से अंतरित जमानत लेने की फिराक में है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद ही अध्यापक को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पीड़ित के बयान कलमबद्ध करवाए। जिसके बाद पुलिस टीम अध्यापक को पकड़ने के लिए रवाना हुई। बीती 29 जनवरी को जिले के एक सरकारी स्कूल की छात्रा को एक अध्यापक ने लैब में बुलाकर उसका मोबाइल, व्हाट्सऐप नंबर और फेसबुक आईडी मांगी और कहा कि वह उसे पसंद करता है। इस बारे में छात्रा ने परिजनों को बताया। परिजनों ने पहले स्कूल प्रबंधन को इस बारे में शिकायत दी।
वहीं, चाइल्ड हेल्पलाइन पर भी इस बारे में शिकायत दी गई। लेकिन, कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर परिजनों ने इस मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल गई हुई थी। अध्यापक ने उसे लैब में बुलाया और उसका व्यक्तिगत मोबाइल व व्हाट्सऐप नंबर व फेसबुक आईडी मांगी। इस दौरान आरोपी अध्यापक ने कहा कि वे उसे बहुत पसंद करता है।
विज्ञापन

भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर स्कूल अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के न्यायालय में बयान हो गए हैं। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन, शाम तक उसका सुराग नहीं मिल पाया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें