फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी धारक कर रहे थे अनाधिकृत निर्माण, नप उपाध्यक्ष ने रुकवाया

विज्ञापन
नप हमीरपुर के वार्ड छह में हो रहे अनाधिकृत निर्माण को रुकवाते उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने वार्ड नंबर छह में बाल स्कूल के सामने हो रहे अनाधिकृत निर्माण कार्य को रुकवाकर रेहड़ी धारकों को कमेटी कार्यालय बुलाया है। रविवार को बाल स्कूल के सामने रेहड़ी लगाने वाले रेहड़ी धारक यहां अनाधिकृत निर्माण कार्य करवा रहे थे, जिस पर संदीप भारद्वाज को सूचना मिलते ही वह यहां पहुंच गए और कार्य को रुकवाया।
विज्ञापन

उन्होंने इस कार्य से संबंधित दस्तावेज जब रेहड़ी धारकों से मांगें तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर उपाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए तुरंत उस कार्य को रुकवाया और रेहड़ी धारकों को अपने समस्त दस्तावेज लेकर सोमवार को कमेटी ऑफिस आने को कहा। संदीप ने चेतावनी दी है कि नगर परिषद की आज्ञा के बिना किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं कर सकते। नवनियुक्त उपाध्यक्ष की इस कार्रवाई पर शहर में लोग खुशी जता रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अनाधिकृत कार्य करने वालों पर कमेटी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में किसी को भी अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। यदि नप ने रेहड़ी लगाने के लिए जगह उपलब्ध करवाई हो तो उस स्थान पर निर्माण कार्य नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें