फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या हल न हुआ तो करेंगे घेराव : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पेयजल किल्लत से जूझ रहे गारला बस्ती, गारू बस्ती, फकरुही और जडोह के ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में ग्राम सुधार सभा हनोह के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलापरिषद सदस्य पवन कुमार की अध्यक्षता में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा हनोह के सदस्यों ने कहा कि हनोह पंचायत के गांव गारला बस्ती, गारू वस्ती, फकरुही और जडोह में पिछले कई सालों से पेयजल की समस्या है विभाग को बार-बार शिकायत करने के बाद भी इसका निवारण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या गर्मियों में ही नहीं सर्दियों और भारी बरसात में भी रहती है। विभाग सप्ताह में एक बार सिर्फ एक घंटे के लिए पानी दे रहा है। उपरोक्त गांवों के लोग मजबूरन बावड़ियों से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे भयानक बीमारियां लग सकती हैं। जिला परिषद पवन कुमार, सभा के प्रधान राजिंद्र सिंह, उपप्रधान धर्म चंद शर्मा, लखमीर सिंह, लेख राज भडोल, जगदीश सिंह, रघुवीर सिंह, अजीत सिंह, देश राज ने कहा कि जलशक्ति विभाग ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो सभा कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप ठाकुर ने कहा कि अधीक्षक के माध्यम से शिकायत मिली है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें