फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को डांटने से रोका तो पति ने लगा लिया फंदा, पत्नी ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कौंहीं गांव में नशे में बच्चे को डांटने से रोकने पर पति ने फंदा लगा लिया। हालांकि, पत्नी ने समय रहते पति को फंदे से निकाल लिया और पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। अब वह मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन है और पुलिस ने उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुलक्षणा कुमारी पत्नी सुशील कुमार गांव कौंहीं डाकघर बफडीं तहसील और जिला हमीरपुर ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति नशे का आदी है और अकसर मर जाने की धमकियां देता है। 30 जुलाई को वह नशे में घर आया और पढ़ाई को लेकर बच्चे को डांटने लगा। उसे बच्चे को न डांटने के लिए कहा तो वह साथ वाले कमरे में चला गया और छत के पंखे से कमीज के साथ फंदा लगा लिया। समय रहते उसने पति को फंदे से निकाल कर पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि पति के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें