फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गुरु का वन में महिला की मौत के मामले में पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत गुरु का वन गांव में चार सप्ताह पूर्व महिला की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतक महिला की बहन ने चार दिसंबर को एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा को शिकायत सौंपी थी। उन्होंने मृतक सुनीता देवी के पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन



चार सप्ताह पूर्व 22 नवंबर को महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर खेतों में मिला था। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने चार दिसंबर को इस सिलसिले में एसपी हमीरपुर से मिले। ग्रामीणों ने मामले में पुलिस अधीक्षक से त्वरित निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग उठाई। परिजनों का कहना था कि वन गांव की सुनीता देवी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। वहीं इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को मृतका के पति और सास को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, इस बारे में डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि मृतका के पति और सास को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें