फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की वोल्वो में ईंधन समाप्त, नादौन में थम गए पहिये

Sun, 26 May 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस अड्डा नादौन के बाहर खराब हुई वोल्वो बस। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन से कुछ ही दूरी पर शनिवार सुबह दिल्ली से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के पहिये थम गए। बस में ईंधन समाप्त होने से बस रुक गई, जिससे यात्रियों को करीब एक घंटे तक परेशान होना पड़ा। एक घंटे बाद ईंधन पहुंचा तो बस दोबारा अपने निर्धारित रूट पर रवाना हुई।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों में दीक्षित, शशिपाल, परमजीत, सार्थक, सुनीत, डिंपल, सन्नी और उत्तर प्रदेश के शिवम ने कहा कि वह पहली बार ज्वालामुखी माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। मगर अतिरिक्त पैसे खर्च करके भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस का यह अनुभव ठीक नहीं रहा।
यात्रियों ने कहा कि वोल्वो बस शुक्रवार रात को नौ बजे दिल्ली से धर्मशाला के लिए चली थी। मगर सुबह करीब सात बजे नादौन में सवारियां उतारने के बाद जब आगे रवाना हुई तो बस अड्डे से करीब 50 मीटर दूर ज्वालामुखी मार्ग पर रुक गई। चालक और परिचालक के काफी प्रयास करने के बाद भी बस नहीं चली। एक घंटे के बाद बस में ईंधन भरा तो बस स्टार्ट हुई।
विज्ञापन

चालक बहादुर सिंह ने बताया कि बस में करीब 450 लीटर ईंधन आता है और करीब सवा तीन सौ लीटर में दिल्ली से धर्मशाला अप-डाउन हो जाता है। मगर किसी तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या पेश आई है। उधर, धर्मशाला के आरएम साहिल कपूर ने कहा कि किसी तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या पेश आई थी जिसे शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा। ईंधन भरने के बाद बस समय पर धर्मशाला पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें