फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी ने एक दिन पहले ही बंद कर दिए बस रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थान एचआरटीसी बस स्टैंड हमीरपुर। समय : सुबह के 11 बजे हैं। बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री अपनी-अपनी बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस अड्डे पर सभी बस रूट बंद हैं। प्रदेश सरकार ने सोमवार 10 मई से कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें और सख्त करने का निर्णय लेते हुए सभी सरकारी और निजी बसें बंद करने का एलान किया था।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर ने इसके एक दिन पहले ही सभी बस रूट बंद कर दिए। पूर्व निर्धारित बुकिंग के तहत जब यात्री रविवार को बस स्टैंड पहुंचे तो पता चला कि कोई भी बस नहीं चलेगी। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कोरोना कर्फ्यू में सख्ती और यातायात सेवाएं बंद करने के निर्णय से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरकार ने सोमवार से प्रदेश भर में तीन घंटे दुकानें खोलने का समय व सरकारी बस सेवा बंद करने का निर्णय लिया था, लेकिन एचआरटीसी ने रविवार को ही सभी अंतरराज्यीय रूट बंद कर दिए। इस निर्णय से जिला हमीरपुर में लोगों को सोमवार व रविवार को अपने घरों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। फील्ड में तैनात कर्मचारी भी मुश्किल में रहे।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बस सेवा बंद होने के से जिन लोगों को आपात स्थिति में दूसरे राज्यों को जाना था, उन्हें भी काफी परेशानी हुई। उनका कहना है कि जब शाम को नोटिफिकेशन जारी की गई तब एक दम से कोई भी व्यक्ति कैसे जाएगा और सुबह बस अड्डों में बसें ही नहीं चलीं। ऐसे में जिन लोगों की ड्यूटियां आदि लगी हैं उन्हें भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि आदेशानुसार ही बसें बंद की गई हैं।
क्या कहते हैं लोग
रात को मिली बसें बंद होने की सूचना : सुरेश
सुरेश ने कहा कि तीन घंटे से बस अड्डे में बैठे रहे। उन्हें शिमला जाना था, लेकिन बस न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। रात को बसें बंद होने की सूचना मिली। इसलिए सुबह ही बस लेने के लिए रवाना हो गए, लेकिन अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह आठ बजे से किया चंडीगढ़ जाने के लिए इंतजार : ईश्वर
ईश्वर ने कहा कि सुबह आठ बजे से बस अड्डे में बैठे हैं। उन्हें चंडीगढ़ जाना है, लेकिन बसें न चलने से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में पढ़ाई करते हैं, लेकिन आवश्यक कार्य के चलते यहां रुके हुए थे। रविवार को घर जाने की तैयारी थी, लेकिन बस सेवा न होने के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
कार्यालय में संपर्क करने पर भी नहीं मिला कोई जवाब : कुशल
कुशल ने कहा कि वह भी चंडीगढ़ जाना चाहते हैं, लेकिन बस न होने कारण काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि बसें बंद करने का निर्णय सोमवार से लागू किया गया है, लेकिन रविवार को ही बस सेवा बंद कर दी गई। एचआरटीसी कार्यालय में भी संपर्क किया लेकिन किसी ने फोन का जवाब नहीं दिया।
सुबह से खड़ेे हैं बसों के इंतजार में : सोनी
शशि कांत सोनी ने कहा कि उन्हें ऊना जाना है, लेकिन अब बस न होने के कारण यहां फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि जब रात को नोटिफिकेशन जारी की गई तब एकदम से कोई भी व्यक्ति कैसे जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुबह से बसों के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन बस नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें