फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली से पहले एचआरटीसी पेंशनरों को मिले महंगाई भत्ते का एरियर

Fri, 06 Nov 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक वीरवार को बस अड्डा परिसर में करण लाल सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और आर्थिक देनदारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन ने तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया। साथ ही इसका एरियर दिवाली से पहले जारी करने की मांग उठाई। बैठक में कहा गया कि अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया गया पांच फीसदी महंगाई भत्ता भी एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले दिया जाए।
इसके अलावा पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान करने और 50 हजार रुपये की निर्धारित सीमा से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की गई। संगठन ने बताया कि संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) के बैनर तले प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और निगम प्रबंधन ने लंबित देनदारियों का समय रहते भुगतान नहीं किया तो पेंशनर परिवार सहित अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें