फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एचआरटीसी परिचालकों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
हमीरपुर बस अड्डे पर मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे निगम के परिचालक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर के परिचालक सरकार की अनदेखी के चलते अब क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। शनिवार को इन परिचालकों ने क्रमिक अनशन की शुरुआत की। परिचालक 28 जुलाई तक क्रमिक अनशन पर बैठे रहेंगे। रोजाना मंडल के तहत आने वाले डिपो से परिचालक इस क्रमिक अनशन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को परिचालकों संजीव कुमार, नितिन गुलेरिया, रवि कुमार, राकेश कुमार व बलराम ने क्रमिक अनशन पर बैठकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद नारेबाजी कर सरकार के निर्णय का विरोध जताया। सरकार ने परिचालकों का ग्रेड पे कम कर दिया है। इसी के चलते परिचालक अब प्रदर्शन को तेज करते आ रहे हैं। पहले गेट मीटिंग का दौर जारी रहा, लेकिन बात सिरे न चढ़ता देख अब क्रमिक अनशन शुरू किया गया है।
एचआरटीसी में सेवाएं दे रहे परिचालकों को ग्रेड पे 2,400 से कम कर 1,900 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में परिचालकों का कहना है कि उन्हें मासिक हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने क्लर्क के समान वेतन देने की मांग की है। एचआरटीसी परिचालक संघ हमीरपुर के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मंडल के तहत नालागढ़, बिलासपुर, ऊना, देहरा व हमीरपुर डिपो आते हैं। 28 जुलाई तक बारी-बारी डिपो के परिचालक क्रमिक अनशन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें