फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कनकरी में एचआरटीसी के मेकेनिक ने लगाया फंदा

Wed, 05 Apr 2023 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दीपक कुमार पुत्र प्रीतम चंद गांव कनकरी डाकघर डिडवीं टिक्कर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दीपक कुमार एचआरटीसी में मेकेनिक के पद पर हमीरपुर वर्कशॉप में तैनात था।
विज्ञापन

रोजाना की तरह सोमवार रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया। परिवार के अन्य सदस्य घर पर दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। जब उनकी पत्नी कमरे में जाने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर दूसरे कमरे में सो गई। मगर सुबह जब वह कमरे को खटखटाने लगी तो दीपक ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए और दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि दीपक फंदा से लटक हुआ था।
इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस सुबह 7:45 बजे पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे, पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य छोड़ गया। भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



ढांक से गिरकर 37 वर्षीय युवक की मौत
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक ट्राला चालक की ढांक से 400 फुट नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की कुमार पुत्र सरवण कुमार गांव लमेहड़ा, डाकघर ख्याह, हमीरपुर के रूप मेंं हुई है। रोजाना की तरह सोमवार शाम को विक्की अपने ट्राला को सड़क के किनारे खड़ा करने के बाद पैदल घर के लिए निकला। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और ढांक से गिरकर वह घायल हो गया। रातभर किसी ने भी उसे नहीं देखा। परिजन उसे यहां वहां ढूंढते रहे। मगर सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो सूचना मिली कि विक्की ढांक से नीचे गिरा हुआ है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उसे मृत पाया। हमीरपुर से दमकल विभाग और पुलिस विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब दस बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें